फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे ट्रैक से गुजरी पंजाब मेल, टला हादसा

विज्ञापन
दरौली रेलवे स्टेशन के पास टूटी रेल की पटरी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय व दरौली रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे टूटे हुए ट्रैक से अप पंजाब मेल गुजर गई। संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ। रेलकर्मियों के ट्रैक की मरम्मत की तब जाकर एक घंटे बाद परिचालन बहाल हो सका। ग्राम हरबल्लमपुर व ग्राम गड़ही के बीच अप रेलवे ट्रैक टूटा था। सुबह हरबल्लपुर ग्राम निवासी विजय यादव रेलवे लाइन के किनारे से जा रहे थे। उसी समय अप अमृतसर-पंजाब मेल आ रही थी कि उनकी नजर टूटे हुए रेलवे ट्रैक पर पड़ी। उन्होंने पास में मौजूद लाल रंग के गमछे को दिखाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन धड़धड़ाते हुए निकल गई। संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके बाद विजय ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। जिस पर पुलिस ने तुरंत रेलवे स्टेशन को सूचित किया। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने ट्रैक को दुरुस्त किया। उस दौरान आ रही हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस को रोका गया। ट्रैक दुरुस्त होने के बाद साढ़े आठ बजे हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस को ट्रैक से गुजारा गया। इस दौरान सीमांचल एक्सप्रेस, बक्सर-वाराणसी पैसेंजर, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस व कामख्या आनन्द बिहार एक्सप्रेस ट्रेन अलग अलग स्टेशनों पर लगभग एक घंटे तक रुकी रही। स्टेशन मास्टर अमरकांत कुमार ने बताया कि ट्रैक टूटने की सूचना स्टेशन पर 7 बजकर 25 मिनट पर मिली। ट्रेनों को दरौली, दिलदारनगर, भदौरा आदि स्टेशनों पर रुकवा दिया गया। साढ़े आठ बजे ट्रैक दुरुस्त होने पर परिचालन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें