फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्मित भवन में शिफ्ट हुए जिले के दो उप डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो/करंडा। जिले के दो स्थानों बिरनो एवं करंडा में किराए के मकान में चल रहे उप डाकघरों को अपने भवन में शिफ्ट कर दिया गया। बृहस्पतिवार को चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने करंडा और बिरनो उप डाकघर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इसी क्रम में उन्होंने शाखाओं की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा कमी को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बिरनो का उप डाकघर किराए के मकान में चल रहा था। बिरनो थाने के पास पोस्ट ऑफिस के नाम से जमीन पड़ी थी। वर्ष 2018 में तत्कालीन संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भूमि पूजन कर पोस्ट आफिस का शिलान्यास किया। इसके बाद इस भवन को निर्मित कर किराए के मकान को छोड़ दिया गया। शुभारंभ के अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र प्रणव कुमार रहे। शुभारंभ के बाद डाकघर की प्रगति की समीक्षा की गई। इसे जीरो पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे दूर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डाक अधीक्षक वीके पांडेय, अभिषेक तिवारी, दीपक, प्रकाश वर्मा, विकास शर्मा, दिनेश यादव, अवधेश यादव, परमानंद, श्रीकांत, विकास गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, महेंद्र यादव, चंद्रभान यादव, लल्लन सिंह, महिमा पांडेय, प्रभावती राय, प्रदीप कुमार मिश्रा, शिवधार यादव, पंचम यादव, लालसा देवी, ओमप्रकाश राजभर, आशीष यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें