फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर पुलिस ने भतौरा नहर पुलिया के पास शनिवार की शाम दो तस्करों को धर-दबोचा। तलाशी में 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक जयदीप कुमार पुलिस टीम के साथ भतौरा स्थित नहर पुलिया के पास वाहन की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग प्रतिबंध मांस लेकर बारा से मनिया की ओर जा रहे हैं। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ करना चाहा तो वह भागने लेगे। आशंका पर टीम ने घेराबंदी करके धर-दबोचा। तलाशी में उनके पास 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बारा गांव निवासी अजहर और नौशाद बताया। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

24 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
गाजीपुर। बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सैदपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को अभियान चालकर 24 लोगों पर एफआइआर दर्ज कराया। वहीं दो लाख 10 हजार रुपये की वसूली के साथ ही चार लोगों का चार किलोवाट लोड बढ़ाया गया। दस बड़े बकायेदारों को कनेक्शन भी काटा गया। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें