फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार से पुलिस टीम ने सोमवार की देर शाम दो तस्करों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास 18 किलो गांजा भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस टीम लगातार अभियान चलाकर धर-पकड़ कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सिधौना बाजार में वाहन चेकिंग कर रही थी। वाराणसी की ओर से एक टीवीएस पर दो संदिग्ध आते दिखाई। पुलिस ने बाइक सवार को रोककर जब छानबीन की पता चला कि बाइक बिना नंबर प्लेट की है। साथ ही दो प्लास्टिक में 18 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जौनपुर जनपद के मडि़याहूं निवासी कृष्ण कुमार और पिपरा निवासी अनिल कुमार गौतम बताया। टीम में थानाध्यक्ष पन्ने लाल, उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी सिधौना योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद प्रजापति, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल शमशेर सिंह और अजय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें