फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 60 शीशी देसी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गहमर थाना के दिलदारनगर-देवल मार्ग पर गहमर पुलिस ने 60 शीशी देसी शराब के साथ दो तस्करों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। कोतवाली निरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो तस्कर अवैध देसी शराब लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक जयदीप ने पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी करके दिलदारनगर देवल मार्ग पर दो तस्करों को धर-दबोचा। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 60 शीशी देसी अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों में से एक ने अपना नाम राजकंसी प्रसाद निवासी सोनवर्षा सतोवंशी थाना नुआंव कैमूर बिहार और दूसरे ने अपना नाम सुनील चौधरी निवासी ग्राम इझरी मठिया थाना मुफस्सिल बक्सर बिहार बताया। दोनों तस्करों को दबोचने के साथ पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें