फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानून से देश पर व्यापारियों का हो जाएगा कब्जा: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानून से देश पर व्यापारियों को कब्जा हो जाएगा। सरकार को चाहिए कि वह कानून को वापस ले और एमएसपी पर ठोक कानून बनाए। जब तक यह वापस नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। वह बुधवार को बलिया जाते समय नगर के राही पर्यटक गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन गांव और खेत से जुड़ा है। इस लड़ाई से पूरे देश के किसान जुड़े हुए हैं। यह आंदोलन नहीं एक वैचारिक लड़ाई है। कहा कि वह राजनीति में नहीं आएंगे लेकिन किसानों के हित की लड़ाई सड़कों पर बराबर लड़ते रहेंगे। बताया कि वह पूर्वांचल के किसानों को जागरूक करने के लिए और इस आंदोलन को और धार देने के लिए पूरे प्रदेश में किसानों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों से अवगत भी करा रहे हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सदानंद यादव, संजीत कुशवाहा, दुर्गा चौरसिया, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे। उधर, वाराणसी से बलिया कार से जाते समय राकेश टिकैत का युवा किसान नेता कमलेश राय के नेतृत्व में सिधौना में स्वागत किया गया। इस मौके पर रणधीर सिंह, रामजीत यादव, पीयूष मिश्रा, धर्मदेव यादव, राजू यादव, लालजी राम, पवन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें