फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 60 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एप्रोच मार्ग तिराहे से पुलिस ने रविवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान मैजिक से 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई थी। हैदरगंज इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास से चढ़ने वाले एप्रोच मार्ग तिराहे से मैजिक से 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बलिया जनपद के रसड़ा थाना के पचवार निवासी दुर्गेश यादव और मऊ जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित किन्नूपुर गांव निवासी अंकित पांडेय बताया। इस संबंध में थाना प्रभारी ओमकार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार करके आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें