थाना क्षेत्र के घोघवा चौराहा एवं तेलियानी मोड़ से पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान घोघवा चौहारा से सतवंत कुमार के पास से बीस लीटर कच्ची शराब सफेद गैलन में बरामद हुआ। तेलियानी मोड़ से देवीचरण यादव निवासी नुरुद्दीनपुर के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।