फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के कोदई गांव में शनिवार की देर शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव निवासी रमाशंकर चौहान अपने पड़ोसी के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर तहसील दिवस में शिकायत दर्ज किया था, जिसको लेकर तब से पड़ोसी खुन्नस खाए थे। इसी बात को लेकर देर शाम पड़ोसियों ने रमाशंकर चौहान के ऊपर हमला बोल दिया। देखते-देखते दोनों ही परिवारों की तरफ से लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में प्रथम पक्ष रमाशंकर चौहान, बाबूराम चौहान द्वितीय पक्ष से कृष्णकांत चौहान, खुशबू चौहान, कलावती देवी घायल हो गई। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। इसके बाद गंभीर चोट लगने के कारण रमाशंकर चौहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें