फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः साइकिल सवार बैंक मित्र को बाइक से धक्का मारकर दिनदहाड़े एक लाख 25 हजार लूटे

Thu, 15 Apr 2021 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
बैंक मित्र से घटना की जानकारी लेते एसपी डॉ.ओमप्रकाश सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर में फरीदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बैंक से पैसा लेकर घर आ रहे साइकिल सवार बैंक मित्र से नकाबपोश लुटेरों ने सवा लाख रुपये लूट लिए। वह स्वाइप मशीन, पीओएस प्रिंटर और लेनदेन का रजिस्टर भी लेते गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी डा.ओपी सिंह ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। 
विज्ञापन


गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी श्रीनिवास सिंह कुशवाहा यूनियन बैंक के उसिया शाखा के बैंक मित्र हैं। वह शाखा से पैसा निकासी कर फील्ड में आ रहे थे। बैंक से एक किलोमीटर आगे फरीदपुर गांव के पास बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने उनकी साइकिल में धक्का मार दिया। अभी वह कुछ समझ पाते कि लुटेरे उनका बैग छीन कर फरार हो गए।

पीड़ित ने सेवराई चौकी पर जा कर घटना की सूचना दी। गहमर कोतवाल अनिल पांडेय, सेवराई चौकी इंचार्ज रामकुमार ओझा और दिलदारनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। बाद में सीओ हितेंद्र कृष्ण एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और शाखा प्रबंधक से भी पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बैंक मित्र से सवा लाख की लूट हुई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें