फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो वार्डाें में चार करोड़ की लागत से बनेंगी दो सड़कें व नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। नगर की प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण का कार्य लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से जारी है। दो वार्डाें में चार करोड़ की लागत से दो सड़कें व नालियां बनेंगी। इसके साथ ही स्टेशन रोड से रौजाद्वार मोहल्ले तक जल निकासी के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने बताया कि वार्ड नंबर-3 मालवीय नगर से जोहरगंज तक 98 लाख रुपये की लागत से पक्की नाली का निर्माण कर मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि नगर के अन्य वार्डों में भी जल निकासी के लिए प्रस्ताव पास कराए जा रहे हैं और जल्द ही वहां भी निर्माण कार्य शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-4 के हमीद नगर और स्टेशन रोड पर जल निकासी की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने एक करोड़ रुपये की मंजूरी देकर धनराशि आवंटित कर दी है। पिछले एक सप्ताह से नाली निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन सोनकर ने बताया कि स्टेशन रोड पर लगभग एक किलोमीटर लंबी नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आसपास के मोहल्लों को राहत मिलेगी। वहीं, टावर रोड के लिए भी नगर पंचायत समिति से प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही वहां भी कार्य शुरू कराया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी रामेश्वर सुधाकर ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें