फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो सगे भाई बने यूपी अंडर 17 और 14 टीम के चयनकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। युवराजपुर गांव निवासी एवं इंटर काॅलेज में शारीरिक शिक्षा के पद पर तैनात दो सगे भाई हिमांशु सिंह एवं दिव्यांशु सिंह का चयन अंडर 17 एवं अंडर 14 आयु वर्ग के यूपी नेशनल वॉलीबॉल टीम के चयनकर्ता के पद पर हुआ है। दोनों वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं। चयनकर्ता नियुक्त होने के बाद पहली बार वे आजमगढ़ में 17 से 22 सितंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करेंगे। दोनों भाइयों की नियुक्ति से जिले के खिलाड़ियों, विद्यालय, परिजनों में हर्ष है। चयनकर्ता हिमांशु सिंह ने बताया कि वह बारा इंटर कॉलेज में और उनके छोटे भाई दिव्याशु जंगीपुर हाईस्कूल में शारीरिक शिक्षा के पद पर तैनात है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा लखनऊ और उच्च शिक्षा वाराणसी बीएचयू से ली है। उन्होंने बताया कि एनआईएस ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से किया है। उनके पिता धीरेन्द्र सिंह यूपी पुलिस में है,जबकि मां अनीता सिंह घर पर रहती हैं। यूपी के अंडर 17 एवं 14 आयु वर्ग की वॉलीबॉल टीम के लिए चयनकर्ता नियुक्त किए जाने पर दोनों भाईयों ने कहा कि यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह इसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए एक बेहतरीन टीम का चयन करेगें, ताकि खिलाड़ी अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। दोनों सगे भाइयों ने बताया कि इस सफलता का श्रेय माता-पिता और दोस्तों के सहयोग को है, जिन्होंने उन्हें खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें