शहर के छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते जिला प्रभारी डॉ राक
- फोटो : credit
गाजीपुर। भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव किसी भी क्षेत्र तथा गांव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वहां का विकास पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की इमानदारी, योग्यता, प्रतिभा और चैतन्यता पर निर्भर करता है। जिले के विकास के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की जरूरत है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की सबसे ज्यादा संख्या होगी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बहुत जरूरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा की कमी नहीं है सिर्फ उसे दिशा देने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बृजेंद्र राय और राजेश राजभर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में ब्लाॅक प्रमुख अवधेश राय, मनोज गुप्ता, योगेंद्र सिंह, शशिपाल उर्फ घूरा सिंह, मसाला सिंह आदि रहे। सवंाद