फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को बचाने में गड्ढे में गिरी का, दो चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी- गाजीपुर राजमार्ग पर गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात गाय को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सवार चार लोगों को बाहर निकाला। साथ ही उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बलिया निवासी गुड्डू और सोनू दो अन्य लोगों के साथ कार से वाराणसी से बलिया जा रहे थे। जैसे ही गोपालपुर गांव के पास पहुंचे अचानक सड़क के बीचो-बीच गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार लोगों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और किसी तरह सभी को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां गुड्डू और सोनू की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें