फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो युवकों की जघन्य हत्या में महिला समेत 2 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के खेलूराय पट्टी में 24 दिसंबर की हुई दो युवकों की जघन्य हत्या और एक युवक के लापता होने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी अभिषेक सिंह और एक महिला सीमा सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इसके पहले पुलिस ने 26 दिसंबर की रात की एक आरोपी ओम सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस तरह तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
दोहरे हत्याकांड में पुलिस 25 दिसंबर को 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की विवेचना के दौरान अभिषेक सिंह पुत्र पप्पू उर्फ अनिल सिंह और सीमा सिंह पत्नी अरविंद सिंह निवासी खेलू राय पट्टी की संलिप्तता पाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद गहमर थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने पूर्वी कैनाल, गहमर की तरफ जाने वाल सड़क के पास से दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें