फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत, मार्ग जाम

विज्ञापन
बुजुर्गा गांव में हुए सड़क हादसे में-----मृतक सविता देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की शाम सड़क हादसों में सविता देवी (50) और अमित यादव (22) की मौत हो गई। महिला पुत्र के साथ बाइक से मायके देवकठिया जा रही थीं। वहीं, दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की जान चली गई। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर शाम करीब छह बजे से गाजीपुर- हंसराजपुर मार्ग जाम कर दिया। बाद में कोतवाल आश्वासन पर आठ बजे जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

मनिहारी/ जंगीपुर : कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि करंडा थाना क्षेत्र निवासी सविता देवी अपने पुत्र मनजीत राम के साथ शाम पांच बजे बाइक से जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव जा रही थीं। बुजुर्गा चट्टी के पास पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सविता देवी और उनका पुत्र मनजीत राम बाइक सहित गिर पड़े। इसी दौरान हंसराजपुर की ओर से आलू लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से सविता देवी की मौत हो गई। जबकि पुत्र मनजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब छह बजे शव रखकर गाजीपुर-हंसराजपुर मार्ग जाम कर दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने- बुझाने में जुटी हुई है।
औड़िहार : खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि पावर हाउस के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में हसनु का पुरा बेलहरी निवासी अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें सैदपुर सीएचसी लेकर आए, जहां डाक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बाइक सवार अभिषेक कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें