फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छठ पूजा पर ननिहाल आए किशोर समेत दो की पोखरे में डूबकर जान गई

विज्ञापन
नंदगंज की खबर में--मृतक बाबू राम बिंद की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को पोखरे में डूबकर किशोर समेत दो की मौत हो गई। छठ पूजा पर ननिहाल आए अक्षत यादव (13) की सैमरौल स्थित पोखरे और फत्तेहउल्लाहपुर पोखरा में स्नान करने गए बाबूराम बिंद (30) की डूबकर मौत हो गई। ममेरे भाई के साथ अक्षत यादव वेदी के सामने पड़ रहे जलकुंभी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान दोनों डूबने लगे। पोखरे पर मौजूद लोगों ने ममेरे भाई को तो बचा लिया, लेकिन अक्षत पानी में समा गया। भीमापार: सादात थाना क्षेत्र के भोला यादव ने पुलिस को बताया कि वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी भांजा अक्षत यादव अपनी मां रीता देवी के साथ छठ महापर्व पर शामिल होने के लिए दोपहर दो बजे आया था। कुछ देर बाद वह बेटे राज यादव के साथ सैमरौल स्थित पोखरा पर चला गया। वहां दोनों वेदी के सामने पड़ रही जलकुंभी की सफाई करने लगे। इसी दौरान राज और अक्षत यादव डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने राज को किसी तरह पकड़कर पानी से बाहर निकाला लेकिन भांजा डूब गया। कुछ देर बाद भांजा को निकालकर मखदूमपुर स्थित चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों के पोस्टमार्टम करने से मना करने पर पंचनामा कर किशोर के शव को सुपुर्द कर दिया गया। नंदगंज: थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर गांव निवासी नम्मू बिंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र बाबू राम बिंद प्रतिदिन की तरह दोपहर एक बजे सिपरा पोखरा में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। नंदगंज थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें