फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सादात विकास खंड अंतर्गत दो गांवों में सिंगापुर और सऊदी अरब से आए कोरोना के दो और संदिग्ध मरीजों के मिलने से चहुंओर दहशत का माहौल कायम हो गया है। एक दिन पहले बाराचवर, खानपुर और दुल्लहपुर क्षेत्र से कुल पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिनका उपचार स्वास्थ्य टीम की देखरेख में किया जा रहा है। दो दिन के भीतर मिले सभी संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। इतना ही नहीं सभी को चिकित्सकों की देखरेख में घर में ही 14 दिन के लिए कैद कर दिया गया है। कुवैत, ईरान, सिंगापुर, थाईलैंड, सउदी अरब तथा दुबई से आने वाले इन मरीजों को लेकर जिले में दहाशत कायम है।
विज्ञापन

सादात संवाददाता के मुताबिक इलाके के दो गांवों में सिंगापुर और सऊदी अरब से एक-एक व्यक्ति के आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल उन गांवों में पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को घर में कैद रहने का निर्देश दिया। उधर शुक्रवार को खानपुर थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका पर सऊदी अरब से आए एक युवक की सीएचसी सैदपुर के अधीक्षक डॉक्टर दीपक पांडे के निर्देश पर टीम घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण की। चिकित्सकीय टीम ने अभी तक जांच पड़ताल में करीब सभी संदिग्धों को सही पाया है। इसके साथ ही बराचवर विकास खंड में तीन कोरोना के संदिग्ध मरीज शुक्रवार को मिले हैं। इनमें से एक सऊदी अरब, दूसरा कुबैत और तीसरा दुबई से आया है। तीनों को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उपचार चल रहा है। इसी क्रम में दुल्लहपुर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति बीते 18 मार्च को सऊदी अरब से घर आया है। उसकी जांच की जा रही है। पूर्व में करंडा क्षेत्र में कोराना वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। उसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। वह सउदी अरब से पिछले शनिवार को गांव आया था। जमानियां में दो लोग थाईलैंड से आए हैं और बड़ेसर में ईरान से एक व्यक्ति आया है। यह सभी स्वास्थ्य परीक्षण के बाद किसी रिश्तेदारी आदि में जाकर रह रहे हैं। इसी प्रकार खानपुर क्षेत्र पूर्व में भी ईरान से आए व्यक्ति को निगरानी खत्म हो चुकी है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें