फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पीजी कॉलेज चौराहा से करंडा जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बीते तीन जनवरी की रात दो शातिर चोरों को चोरी की दो बाइक के साथ धर-दबोचा। तलाशी लेने पर तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ। निशानदेही पर बेलासी गांव से तीन और चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद मंगलवार की शाम चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी क्रम में गोराबाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षण अरुण कुमार मिश्रा और लोटन इमली चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मुखबिर की सूचना पर पीजी कॉलेज चौराहा से करंडा जाने वाले मार्ग वाहन की चेकिंग के दौरान अलग-अलग दो बाइकों पर दो संदिग्ध आते दिखाई पड़े। पुलिस टीम को देख दोनों बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने दोनों का धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चांद उर्फ प्रदीप यादव निवासी बेलासी और ज्ञानजीत यादव निवासी नारी पचदेवा थाना करंडा बताया। तलाशी लेने पर चांद उर्फ प्रदीप के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ। बताया कि बीते 28 दिसंबर को दोनों ने मिलकर नगर के विशाल मेगा मार्ट बड़ीबाग से बाइक चुराया था। निशानदेही पर तीन बाइक बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि पूछताछ के बाद शातिरों का चालान करने के साथ अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें