फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों ने 11 दिसंबर को 1.57 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद और उप निरीक्षक देवेंद्र साहू मय टीम बैरमपुर पुलिया पर चेकिंग पर चेकिंग कर रहे थे।
मुखबिर से सूचना मिली कि लालपुर हरी लूट में शामिल अभियुक्त बल्लिपुर मोड की तरफ से परेवा की तरफ मोटरसाइकिल से आने वाले हैं।
पुलिस ने अलर्ट हो गई। मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए आते दिखाई दिए तो उन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया। पुलिस के मुताबिक बदमाश मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो एक बदमाश के पैर में लग गई।
विज्ञापन

उसकी पहचान जय प्रकाश कुमार (28) निवासी लालपुर हरी थाना शादियाबाद के रूप में हुई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, उसके साथ उसी के गांव का निवासी बदमाश रिशु कुमार (20) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने भागने का कारण जानने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने बताया गया कि हमने साथियों के साथ थाना शादियाबाद लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े जाने के डर से फायर करते हुए भागने लगा, गलती हो गई। पुलिस ने मौके से एक देसी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक कारतूस और एक बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें