फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो मिनी वाहन रवाना, डोर-टू-डोर जाकर लेंगे कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अशरफ अली उर्फ अब्बास ने दो मिनी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों और प्रत्येक गली से नियमित रूप से कूड़ा उठाने के लिए बेहतर संसाधनों की आवश्यकता थी। दो नए मिनी वाहनों के शामिल होने से घर-घर से कूड़ा संग्रहण का कार्य अधिक सुचारु, तेज और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। उपस्थित सभासदों और कर्मचारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर की स्वच्छता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें