फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो मेडिकल स्टोर की जांच की, चार एंटीबायोटिक दवाओं के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। औषधि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को सैदपुर नगर में निरीक्षण अभियान चलाकर दो दवा प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर के खिलाफ आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत जांच में निराधार मिली, जबकि एक थोक दवा प्रतिष्ठान से गुणवत्ता जांच के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के चार नमूने लिए गए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी की टीम सबसे पहले रौजाद्वार स्थित मीना मेडिकल स्टोर पहुंची। मेडिकल स्टोर के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर बिना लाइसेंस संचालन की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान लाइसेंस समेत अन्य अभिलेख सही पाए गए, जिसके बाद शिकायत को तथ्यहीन मानते हुए उसका निस्तारण कर दिया गया।
इसके बाद टीम डाक बंगले के सामने स्थित हीरा सिंह यादव कटरा में संचालित श्री इंटरप्राइजेज पहुंची। यहां नियमित निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न कंपनियों की एंटीबायोटिक दवाओं के चार नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी ने बताया कि लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में दवाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें