फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में किशोर सहित दो की मौत

Mon, 03 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोती बिलखती परिवार की महिलाएं।
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को सड़क दुर्घंटना में किशोर सहित दो की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में रोआ-पीटी मच गई। शव देख माता-पिता सुधबुध खो बैठे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।      
विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के रूहीपुर गांव निवासी कैलाश यादव का पुत्र प्रमोद यादव (17) आज सुबह जंगीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित कोचिंग सेंटर पर साइकल से पढ़ने जा रहा था। किशोर जैसे ही मंगई नदी के पुल पर पहुंचा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना स्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत किशोर के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सादात संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर के वार्ड नंबर छह निवासी विशेश्वर सेठ का पुत्र संदीप उर्फ राजू (24) अपने मित्र वार्ड संख्या सात निवासी महमूद अली का पुत्र सलीम उर्फ शेरू (23) के साथ अपने कार से बलिया गए थे। दोनों बलिया से सैदपुर लौटने के बाद रविवार की रात करीब आठ बजे मोबाइल पर सूचना दी ।

सूचना के देने के काफी समय बाद भी जब दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजन किसी अनहोनी की आंशका से उनकी तलाश करने लगे। आज सुबह ग्रामीणों ने कनेरी रेलवे क्रासिंग के पास सड़क के किनारे पलटे कार को देखा। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह से गंभीर रुप से घायल सलीम को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं दुर्घंटना में मृत पड़े संदीप की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को दुर्घटना ग्रस्त कार से बाहर निकाला। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकरी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल त्रिलोकी सिंह ने बताया कि चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें