फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत

Tue, 22 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
एक्सीडेंट
विज्ञापन
जिले के भांवरकोल और बिरनो थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि बालिका के मां-बाप घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र लाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, सोनाड़ी गांव निवासी अली मुहम्मद (35) अपने परिवार के साथ बक्सर से मैजिक में सवार होकर गांव लौट रहा था। भांवरकोल थाना के रमन को पोखरा के पास सामने से आ रहा ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक में सवार आसिया (8) की घटना स्थल पर मौत हो गयी। अली मुहम्मद (35) और उसकी पत्नी सायरा पुत्री अफरीन घायल हो गए। टक्कर के बाद मैजिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद वहा लोगों की भीड़ लग गई।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिरनो संवाददाता के अनुसार, शहर कोतवाली के मालगोदाम निवासी सगुन कुमार (35) बाइक से किसी काम से मऊ गया था। बहा से वापस लौटते समय विरनो के मिश्रौली गांव के पास मिनी बस से धक्का लग गया। धक्का लगते ही वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मिनी बस लेकर भाग निकला। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर  दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें