फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो अंतरजनपदीय चेन स्नेचर गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। मेदनीपुर गांव के सामने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अंतरजनपदीय चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 50 हजार रुपये के सोने के आभूषण और 20 हजार रुपये भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष भोलानाथ सरोज ने बताया कि सुहवल गांव में धनुष यज्ञ मेले के दौरान महिलाओं और एक युवक के गले के सोने का लॉकेट और सिकड़ी पर स्नेचरों ने हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में पटकनियां गांव निवासी जितेंद्र चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मेदनीपुर गांव के सामने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिलदारनगर थानाके उसियां गांव निवासी सुघर राम और रेवतीपुर थाना के मलिया बगिचा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि यह दोनों शातिर अपराधी हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इनके पास से एक सोने का लॉकेट और 20 हजार नकदी बरामद हुई है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सोने की एक सिकड़ी 20 हजार रुपये में बेच दी थी, जबकि अन्य आभूषणों को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें