फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जेल में किसी हालत में न पहुंचे मोबाइल और उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डीएम अविनाश कुमार एवं एसपी डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरकों में बंदियाें के कार्ड पर अगली पेशी की तिथि और रसोई घर में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मेन्यू की जानकारी ली। निर्देश दिया कि किसी भी हालत में मोबाइल और अन्य उपकरण कारागार में न आ सके, रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। साथ ही कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जांच की। जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से बीमारियों के संबंध में पूछा और उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके बाद बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए, इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बंदीगृह में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें