दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए दो हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की जान चली गई। जहां वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर तो वही युवक ट्रेन से कट गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर से परिजन रोते-बिलखते रहे। नंदगंज : थाना क्षेत्र के धामूपुर निवासी शिवशंकर राम (70) अपने खेत पर जा रहे थे कि बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालाकि हादसा होते ही लोग मौके की ओर दौड़े और उन्हें संभाला। लेकिन तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनो की ओर से तहरीर नहीं मिली है। सादात : सादात और जखनियां रेलवे स्टेशन के मध्य हुरमुजपुर गांव के पास रविवार को नगर के वार्ड आठ निवासी सुहैब अंसारी (19 ) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शादियाबाद थानाध्यक्ष महेश पाल ने बताया कि जखनियां स्टेशन से मिली सूचना के अनुसार मऊ जा रही दादर एक्सप्रेस से युवक की कटकर मौत हुई है। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते रहे।