फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीएम मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण को भाजपा द्वारा जिले के बूथों तथा नगर निकाय के सभी वार्डों में एलईडी, टीवी, मोबाइल, रेडियो सहित विभिन्न संसाधनों के माध्यम से सुना गया। महामंत्री प्रवीण सिंह तथा उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह नगर के विवेकानंद कालोनी के बूथ संख्या 213 पर बूथ समिति सदस्यों के साथ उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन कि बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर रामेश्वर तिवारी, शुभम विश्वकर्मा, सुधिर तिवारी आदि उपस्थित रहे। कटघरा में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जखनियां विधानसभा के बरहट बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100 वें एपीसोड को सुना तथा कहा कि देश कि जनता के भावनाओं से जुड़कर उनसे व्यक्तिगत हृदयस्पर्शी लगाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विलक्षणता का द्योतक है। जिनके तेज और बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व कि सबसे बडी पार्टी तथा देश विश्व शिखर पर स्थापित होने कि ओर अग्रसर है। इस अवसर पर ओमकार सिंह,जगदीश सिंह,अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने नगर पंचायत जंगीपुर के वार्ड संख्या 9 आजाद नगर मे रामशीष कुशवाहा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना जहाँ रंजीत कुमार राम,गिरिश पांडेय, रोहित कुमार गुप्ता, रामाशीष कुशवाहा, हरि कुशवाहा, असद मंसूरी, मनिष सिसोदिया,अशोक विश्वकर्मा, नन्दलाल कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें