फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात एवं बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इधर मजदूर के मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने- बिलखने लगे।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के घूरना अररिया थाना स्थित बेलाद गांव निवासी रिजवान (20) दिलदारनगर में मजदूरी का काम करता था। रात के समय किसी कार्य से रेलवे लाइन पार कर कहीं जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास मिली मोबाइल से की गई। युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जमानिया संवाददाता के अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे डाउन ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के कारणों का पता नहीं चला। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक काले रंग का शर्ट एवं भूरे रंग का पैंट पहने था। इस संबंध में केबिनमैन राजकुमार ने बताया कि ट्रेन पास कर रही थी, तभी खट की आवाज हुई। ट्रेन जाने के बाद मौके पर देखा गया तो एक व्यक्ति कट गया था। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दिया गया। शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें