फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन सड़क हादसों में मासूम सहित दो की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में शनिवार की देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सुहवल गांव में मानदास बाबा मंदिर परिसर में खेल रहे मासूम आर्यन (5) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ही सरैयां गांव के समीप राजमार्ग 24 पर देर शाम को मुहम्दाबाद से अपने गांव हरपुर थाना कोतवाली जमानियां जा रहे बाइक सवार शिवशंकर शर्मा (35) की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक मृतक अपने दो भाईयों में छोटा था। गांव पर ही फर्नीचर का काम करते थे। वह किसी काम से मुहम्मदाबाद रिश्तेदारी में गए थे। तीसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रौजा फ्लाईओवर के पास बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि बाइक सवार की पहचान लल्ला (27) निवासी महुआबाग के रूप में हुई। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें