फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील

विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित सैदपुर के नई सड़क स्थित मद्रासी चिकित्सालय की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सैदपुर में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो अस्पतालों को सील कर दिया। साथ ही सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह ने कथित चिकित्सक सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि नई सड़क स्थित मद्रासी चिकित्सालय और सादात रोड स्थित यथार्थ हॉस्पिटल पर छापेमारी की गई। इस दौरान आवश्यक पंजीकरण एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया। दोनों अस्पतालों के संचालन को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। बताया कि नई सड़क त्रिमुहानी स्थित मद्रासी चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद चौबेपुर के कादीपुर निवासी कथित चिकित्सक मनोज स्वामी मरीजों का उपचार कर रहा था। वह आयुर्वेदिक विधि से पाइल्स व फिस्टुला के इलाज का दावा करते हैं और उसके द्वारा चौबेपुर में ऑपरेशन किया जाता है। उसके ऑपरेशन के कारण करमपुर निवासी एक व्यक्ति को काफी नुकसान हुआ। यहां कार्यवाही के रूप में अस्पताल को सील किया गया और डॉ. मनोज स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नामजद तहरीर दी गई है। बताया कि इसके बाद टीम ने सादात रोड पर यथार्थ हॉस्पिटल पर भी छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर ज्योति पांडेय निवासी छतहा मिर्जापुर, जितेंद्र यादव निवासी महरूमपुर, सोना यादव और ज्ञानेश्वर यादव निवासी मुहम्मदपुर मौके पर बिना लाइसेंस के अस्पताल का संचालन करते मिले। इसके साथ ही अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट 2016 आदि मानकों का भी उल्लंघन करते पाया गया। जिसके बाद यथार्थ अस्पताल को भी सील करते हुए मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें