फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अज्ञात वाहन के धक्के से टूटा रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे फाटक का बूम अज्ञात वाहन के धक्के से मंगलवार को टूट गया। जानकारी होने के बाद संबंधित रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। रेल कर्मियों ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक और रेल अधिकारियों को देते हुए संबंधित विभाग को मरम्मत के लिए अवगत कराया। इस दौरान स्लाइडर बूम के जरिए ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से कराया गया। वहीं मौके का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हावड़ा-दिल्ली रेल रूट पर स्थित भदौरा रेलवे स्टेशन के फाटक का बूम सुबह एक अज्ञात वाहन के धक्के से टूट गया। घटना के बाद जब तक गेटमैन दौड़कर बाहर आता तब तक वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गेटमैन ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक और रेल अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने टूटे हुए बूम का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तक रेल कर्मी बूम के मरम्मत कार्य में जुटे रहे। इस दौरान रूट से गुजरने वाले ट्रेनों को स्लाइडर बूम के जरिए धीमी गति से गुजारा गया। इस संबंध में आईओडब्ल्यू केबी तिवारी ने बताया कि गेटमैन के द्वारा बूम टूटने की सूचना मिली है। रेल अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। रेल कर्मियों के द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बूम को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें