फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का शिकंजा: मुख्तार गैंग के दो गुर्गे जिला बदर घोषित, एक की जमा कराई पिस्टल और रायफल

Tue, 20 Jul 2021 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

17 जुलाई को मुख्तार गैंग के दो गुर्गे दिलशाद खां और गोल्डन उर्फ इम्तियाज को जिला बदर घोषित कर दिया। वहीं, गणेश दत्त मिश्रा के दो लाइसेंसों को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिला प्रशासन की ओर से एक बार फिर मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। मुख्तार गैंग के दो गुर्गों को जिला बदर घोषित किया गया है। जबकि एक और गुर्गे का लाइसेंस निरस्त कर रायफल एवं पिस्टल जमा करा ली है। ऐसे में मुख्तार गैंग में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का लगातार संगठित गिरोह और सक्रिय गिरोह के शातिरों और गैंग सरगना के अलावा रिश्तेदारों पर चाबूक चल रहा है। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से 17 जुलाई को मुख्तार गैंग के दो गुर्गे करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव निवासी दिलशाद खां और मुहम्मदाबाद कोतवाली के मिर्दहा वार्ड नंबर-20 निवासी गोल्डन उर्फ इम्तियाज को जिला बदर घोषित कर दिया।

वहीं, कोतवाली पुलिस ने 16 जुलाई को श्रीराम कॉलोनी निवासी गणेश दत्त मिश्रा के दो लाइसेंसों को निरस्त कर दिया। साथ ही एक पिस्टल एवं रायफल जमा कराया गया है। इस कार्रवाई से गैंग के सदस्यों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें