फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आए दो किसान, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव के समीप बुधवार की शाम और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो किसान ट्रेन के चपेट में गए, जिससे एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने के कारण ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

धरवा गांव निवासी लल्लन बिंद (50) बृहस्पतिवार की सुबह घर से चरी काटने के लिए अपने खेत पर जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय छपरा लखनऊ एक्सप्रेस के चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वही पत्नी माला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, श्रीगंज गांव निवासी परशुराम बिंद (56) बुधवार की देर शाम अपने खेत से वापस आ रहे थे। श्रीगंज रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन के चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घायल को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार में कहा कि मृतक के पुत्र महेश ने ट्रेन से कटने की तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें