फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नलकूप के स्टार्टर और पंखे में आ रहे करंट से दो किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात और रविवार की भोर स्टार्टर व पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मरदह : थाना क्षेत्र के तिवारी का पूरा बोगना गांव में धान की नर्सरी की सिंचाई करने के लिए नलकूप चालू करने के दौरान स्टार्टर में करंट आने से शनिवार की रात दिनेश यादव (24) गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। परिजन व ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की मां देवंती देवी सहित परिवार के रोने बिलखने से चीख- पुकार मच गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता देवनाथ यादव की तहरीर पर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दिलदारनगर : दिलदारनगर गांव स्थित डेरा पर रविवार की भोर करीब चार बजे पशुओं का चारा डालने के बाद आराम करने के लिए स्टैंड फैन स्टार्ट करके गुलाब कुशवाहा (45) सो रहे थे। इसी दौरान अचानक स्टैंड फैन पैर के पास गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को अब तक कोई सूचना नहीं दी है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें