फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: जिला अस्पताल के दो डाक्टर कार्यमुक्त, मरीजों एवं तीमारदारों से साथ दुर्व्यवहार पर डीएम की कार्रवाई

Sat, 08 May 2021 09:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गाजीपुर में  मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने और मरीजों को बेड खाली न होने, अस्पताल में ऑक्सीजन होने का हवाला दे कर उन्हें बरगलाने की शिकायत पर डीएम ने शनिवार को जिला अस्पताल के दो डाक्टरों को कार्यमुक्त कर दिया।

विज्ञापन


 जिला अस्पताल में तैनात डा. रघुनंदन एवं ईएमओ डा. बृजेश राय द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने एवं बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध न होने की बात बताकर तत्काल उपचार मुहैया न कराने की शिकायतें जिला प्रशासन को लगातार मिल रही थी। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों चिकित्सकों को कार्यमुक्त कर दिया है।

साथ ही हिदायत दी है कि मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया नहीं कराया जाता है तो ऐसे डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि दोनों चिकित्सकों द्वारा मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार के अलावा अन्य मरीजों को बेड और ऑक्सीजन न होने का हवाला देकर अस्पताल से भगा देने के आरोप लगे थे जिसके बाद डीएम ने इन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें