फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: त्रिपुुरा के खिलाफ प्रदेश की टीम में खेलेंगी गाजीपुर की दो बेटियां

विज्ञापन
प्रशिक्षक संगीता यादव के साथ अंजली यादव (दायें) व नीलू यादव। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद की दो बेटियां राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी। इसकी जानकारी मिलते ही खिलाड़ियों के परिजनों, साथी खिलाड़ियों और जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला फुटबॉल संघ के संयुुक्त सचिव मो. मोईन ने बताया कि, नागालैंड के चुमुकेदिमा फुटबॉल स्टेडियम में 22 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच डॉ. तालीमेरेन एओ जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। इस प्रतियोगिता के लिए नेहरू स्टेडियम की फुटबॉल प्रशिक्षक संगीता यादव को प्रदेश की बालिकाओं की टीम का कोच नियुक्त किया गया था। इसके अलावा जनपद की दो खिलाड़ी अंजली यादव और नीलू यादव का भी चयन प्रदेश की टीम में हुआ है। मलसा गांव निवासी अंजली यादव बीते तीन वर्षों से और बरेंदा गांव निवासी नीलू यादव दो वर्षों से नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षक संगीता यादव की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अंजली ने इनके पूर्व कर्नाटक में आयोजित बालिका सबजूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया था। यह दोनों खिलाड़ी तीन दिसंबर को प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए त्रिपुरा की टीम के खिलाफ मैच में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें