फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हत्यारोपी दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। तियरा गांव में पांच दिन पूर्व भूमि विवाद में अधेड़ की हत्या कर दी गई थी। सोमवार की देर रात पुलिस ने हत्यारोपी दो भाइयों को इनवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिरनो थानाक्षेत्र के तियरा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद (50) का अपने पिता भीमल राम और भाई वीरेंद्र राम से कई वर्षों से पैतृक संपत्ति व भूमि संबंधित विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। मृतक की पुत्री पूजा भारती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गत 17 जुलाई की सुबह पैतृक संपत्ति और जमीन को लेकर दादा और चाचा ने पिता योगेंद्र प्रसाद से लड़ाई झगड़ा किया था। पिता घर पर ही थे। जबकि अन्य सदस्य खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे। जब वे लौटे तो देखा कि झोपड़ी की दीवार के पास पिता योगेंद्र प्रसाद बैठे थे। गले में रस्सी बंधी थी और वह मृत पड़े थे। बेटी पूजा ने आरोप लगाया था कि पिता की दादा, चाचा सहित चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मृतक की बेटी पूजा ने दादा भीमलराम, चाचा वीरेंद्र राम सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी भाई वीरेंद्र राम और रामप्रवेश राम को इनवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें