गाजीपुर स्थित सादात थाना क्षेत्र के सैदपुर से बहरियाबाद मार्ग पर प्यारेपुर साधु कुटी के पास रविवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए हैं, जो एक मृतक के भांजा और भांजी है। मृतकों एक आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के भगवान पुर खिलवा निवासी है और दूसरा सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी बताया गया है।