फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो साथियों की मौत

विज्ञापन
मरदह सीएचसी पर जागोपुर- घरिहां मार्ग पर घायल युवक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के जागोपुर- घरिहां मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब 8.30 बजे नीलगाय से टकरार कर बाइक सवार शैलेंद्र राजभर (35) व राजेश राजभर (45) की मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार से रायपुर बाघपुर भकनी गांव जा रहे थे। घायल का उपचार सीएचसी पर चल रहा है। वहीं, मऊ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तारवती यादव ने बताया कि एंबुलेंस के चालक दिनेश यादव ने जानकारी दी कि मरदह बाजार से एक ही बाइक पर तीन साथी रायपुर बाघपुर भकनी गांव जा रहे थे। वह जैसे ही जागोपुर- घरिहां मार्ग स्थित जागोपुर गांव से आगे बढ़े अचानक नीलगायों का झुंड रास्ता क्रास करने लगा। बाइक की रफ्तार तेज होने पर तीनों युवक नीलगायों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने रायपुर बाघपुर भकनी गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र राजभर और राजेश राजभर की स्थिति देख मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मऊ जिला अस्पताल में दोनों घायलों को भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल तीसरे युवक असांव गांव निवासी मुद्रिका राजभर का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी परिजन रोते- बिलखते मऊ पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि परिजनों ने बताया कि मृतक शैलेंद्र राजभर एक माह पहले ही विदेश से नौकरी करके वापस घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें