फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराए जाने के क्रम में भ्रमण कर रही गहमर पुलिस की टीम ने दो वाहन चोरों को चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। सोमवार की रात क्षेत्र में भ्रमण करते समय थाना क्षेत्र के कामाख्या धाम गेट के पास दो युवक अलग-अलग दो बाइकों से आते दिखाई दिए। पुलिस जब रूकने का इशारा की, तो वह भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया और दोनों युवकों की तलाशी ली गई। इसके बाद बाइक के कागजात चेक किए गए, लेकिन गाड़ी के कागजात फर्जी निकले। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवाओं ने कबूल किया कि दोनों बाइक चोरी के है तथा कूटरचित नंबर लगा उसे बेचने के लिए कहीं जा रहे थे। पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील कुशवाहा पुत्र बेचन कुशवाहा और सोनू शर्मा पुत्र अच्छयवर शर्मा निवासीगण गहमर पट्टी खेलुराय के रूप में हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस ने दो बाइक चोरों को दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई भूपेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जमुना तिवारी, विजय दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें