फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ ग्राम हिरोईन के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के आरटीआई चौराहे के पास से बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस टीम ने 100 ग्राम की 20 पुड़िया हेरोईन, आठ मोबाइल एवं 8795 रुपये नकदी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान आरटीआई चौराहे के पास एक शातिर को 50 ग्राम की 20 पुड़िया हिरोईन और 1765 रुपये के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सैय्यदवाड़ा से दूसरी आरोपी को 50 ग्राम हिरोईन, आठ मोबाइल और 7030 रुपये के सा गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने अपना नाम अच्छेलाल बिंद निवासी बिंद टोलिया, गोराबाजार और अब्दुल सादिक निवासी सैय्यदवाड़ा बताया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें