फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर में बनाते थे असलहा, 12 तमंचा, कारतूस और उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 05:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: आरोपी के पास से 5 अवैध तमंचा व 02  जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अवैध तमंचा व 02  जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 06 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचे का ढांचा व भारी मात्रा में असलहा बनाने की सामग्री व उपकरण बरामद किया।
विज्ञापन
मीडिया को जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर की खानपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 12 अवैध तमंचा सहित भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित तमंचा व कारतूस और तमंचा बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन




पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम दोनों लोग मिलकर अवैध असलहा बनाने व आस-पास के जिलों में बेचने का काम करते हैं। पूर्व में भी पकड़े व जेल जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भुजेहुआ जियापुर पुलिया से रामधारी राजभर निवासी बसही थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी के पास से 5 तमंचा व 3 जिन्दा कारतूस, .315 बोर मय 1 बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद किया। आरोपी से पूछताछ व उसकी निशानदेही पर ग्राम मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद से सरवन विश्वकर्मा निवासी मिश्रौली उर्फ चिलबिली को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि हम दोनों लोग मिलकर अवैध असलहा बनाने व आस-पास के जिलों में बेचने का काम करते हैं। इसमें सरवन विश्वकर्मा द्वारा अपने घर में अवैध रुप से तमंचा बनाने तथा रामधारी राजभर का काम बने हुए तमंचों को ले जाकर नए लड़कों को अच्छी कीमत पर बेचना हैं। इस काम से मिले पैसों को अभियुक्तगण आपस में आधा-आधा बांट लेते हैं। उन्हीं पैंसो से हम लोग अपना व अपने परिवार का जीवन यापन तथा अपने शौक पूरा करते हैं। पूर्व में भी पकड़े गए व जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें