फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेस्टोरेंट चालक को मारने की योजना बना रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज स्थित एक कटरे में रविवार को एक रेस्टोरेंट चालक को जान से मारने की योजना बना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छह बाइक भी बरामद की। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। बताया गया कि कटरे में 20 लोग जुटे थे। मोहांव गांव निवासी हिमांशु कुमार शेखपुर गांव के पास फोरलेन पर रेस्टोरेंट चलाते हैं। पैसे के लेनदेन को लेकर जंगीपुर गांव के एक युवक से विवाद हो गया था। इस बात को लेकर युवक ने रेस्टोरेंट संचालक को मोबाइल पर धमकी दी कि तुम्हें मारने के लिए आ रहे हैं, जितना बचना है बच लो। इसके बाद एक कटरा के पास 20 की संख्या में बाइक से हाथ में डंडा लिए हमलावर पहुंचे और योजना बना रहे थे। रेस्टोरेंट संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को दौड़ाकर दो को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छह बाइक भी बरामद की। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जंगीपुर के अरखपुर निवासी अभिषेक कुमार और नंदगंज थाना के मदनही गांव निवासी प्रवेश कुमार बताया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दोनों हमलावरों से पूछताछ के साथ अन्य की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें