फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठा पौने दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में आंगनबाड़ी में भर्ती कराने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी सूचना पुलिस को होने के बाद भी मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मालूम हो कि अजय कुमार पांडेय खड़ौरा गांव के मूल निवासी हैं। ये सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ मऊ में बिजनेस करते हैं। पिछले महीने आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए पत्नी निधि ने आवेदन किया था। कुछ दिन बाद बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का रहने वाला जयप्रकाश पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय ने आंगनबाड़ी विभाग में अपनी पहुंच बताकर भर्ती कराने के नाम पर अजय कुमार पांडेय से एक लाख सत्तर हजार रुपये ऐंठ लिए।
बाद में जब अजय को जानकारी हुई कि जयप्रकाश पांडेय धोखेबाज और जालसाज किस्म का आदमी है और नौकरी के नाम पर विभिन्न क्षेत्रों से कई लोगों से पैसा ऐंठ चुका है, तब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा।
विज्ञापन

जिससे जालसाज जयप्रकाश पांडेय ने अपने दरवाजे पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पैसा वापसी के नाम पर जान से हाथ धोने की धमकियां देते हुए हाथ में लाठी लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह से अजय जान बचाकर भाग खड़े हुए। पीड़ित का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत थाना बिरनो और दुल्लहपुर सहित कप्तान आफिस में दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें