फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में सब्जी मंडी विकसित करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर सरकारी शीतगृह के सामने सब्जी मंडी विकसित करने की कवायद एक बार फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों की ओर से करीब एक एकड़ 9 बिस्वा (3826 वर्ग मीटर) जमीन में मंडी विकसित करने के लिए जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग विभाग को 20 दुकान, एक टीन शेड, कार्यालय, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं के लिए प्रस्ताव बनाने का काम सौंपा गया है। जिसको मंडी समिति को भेजकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि साल 2014 में ही मंडी समिति द्वारा सब्जी मंडी के लिए सवा करोड़ की लागत से 3826 वर्गमीटर भूमि की खरीद हुई थी। लेकिन सब्जी मंडी विकसित करने की प्रक्रिया अधर में लटकी थी। पिछले दिनों उप निदेशक प्रशासन मंडल वाराणसी कैलाश भार्गव, मंडी सचिव जंगीपुर राजेश यादव, मंडी सचिव सैदपुर शैलेंद्र सिंह ने सब्जी मंडी की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया था। जमीन का सर्वे कर इंजीनियरिंग विंग को मंडी विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया।
उप जिलाधिकारी सैदपुर और सभापति मंडी समिति ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सैदपुर में मंडी समिति की अपनी कोई मंडी नहीं थी। लंबे समय से सैदपुर में सब्जी मंडी बनाने की मांग चल रही थी। यहां के किसानों को चंदौली-गाजीपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गंगा पुल के पास एक निजी मंडी में उत्पाद लेकर जाना पड़ता है। वहां काफी भीड़-भाड़ और अव्यवस्था होने से किसानों को परेशान होना पड़ता है। सैदपुर में सरकारी सब्जी मंडी विकसित होने के बाद किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दूध और खोवा मंडी की जमीन सड़क चौड़ीकरण से सिकुड़ेगी
सैदपुर-सादात मार्ग पर फ्लाईओवर के पास आठ बिस्वा में दूध और खोवा मंडी विकसित करने के लिए जमीन उपलब्ध है। अधिकारियों का कहना है कि वहां सड़क का चौड़ीकरण होने से दूध और खोवा मंडी की जमीन काफी सिकुड़ जाएगी। जिसके कारण दूध और खोवा मंडी विकसित करने के लिहाज से जमीन काफी कम हो जाएगा।
सब्जी मंडी के निर्माण के लिए क्रय की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें ए,बी और सी श्रेणी के 20 दुकानें और एक टीन शेड, मंडी कार्यालय के निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। - कैलाश भार्गव, उप निदेशक प्रशासन एवं मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें