फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे परेशान रहे यात्री

Thu, 21 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित नंदगंज बाजार में सड़क पर बने गड्ढे में गुरुवार सुबह ट्रक का पहिया धंसने से ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। इसके चलते गाजीपुर से वाराणसी जाने और आने वाली रोडवेज बसें, निजी बस समेत अन्य चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



नंदगंज बाजार में सड़क पर करीब दो सौ मीटर तक कट स्टोन बिछा है। जगह-जगह कट स्टोन हटने से गड्ढे बन गए हैं। उधर सड़क किनारे बनी नालियां जाम हो जाने के कारण जलनिकासी नहीं होती है, जिससे नाली का पानी सड़क पर बहता है। इसके चलते स्थिति और गंभीर हो गई है।


गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे गड्ढे में एक ट्रक का पहिया फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी ट्रक नहीं निकल पाया। स्थिति यह हुई कि ट्रक के पीछे और आगे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद दो बजे ट्रक वहां से हटा। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन



जाम में ढाई घंटे तक वाहनों के फंसे रहने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार के व्यापारी शिवकुमार वर्मा, अनिल जायसवाल, पवन जायसवाल, सोनू बरनवाल, विजय कुमार, हीरालाल ने कहा कि यह स्थिति आए दिन पैदा होती है, जिससे धंधा प्रभावित हो रहा है। उधर, आए दिन जाम लगने के कारण बसें गाजीपुर से वाराणसी बसे ढाई घंटे की जगह तीन से साढ़े घंटे में पहुंचती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें