फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेटे को बचाने गई मां की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कासिमाबाद पुलिस की गिरफ्त में मंसा देवी हत्याकांड के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में मुर्गा पार्टी के नाम पर पैसा न देने पर बेटे को मारने-पीटने की आवाज सुनकर उसे बचाने गई मां मंशा देवी की दो हमलावरों ने पीट कर हत्या कर दी थी। वारदात के तीसरे दिन रविवार को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों आलोक राय और अश्वनी राय को धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर पाली गांव निवासी मंसा देवी हत्याकांड के दोनों आरोपी खड़े हैं और कहीं भागने के फिराक में वाहन की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ में हत्यारोपियों ने अपना नाम पाली गांव निवासी आलोक राय उर्फ छोटू और अश्वनी राय बताया। बता दें कि बीते 18 सितंबर की रात विधिचंद्र प्रजापति से दोनों आरोपी मुर्गा पार्टी के लिए पैसे मांग रहे थे। दोनों नशे की हालत में विधिचंद्र को मारने-पीटने लगे थे। विधिचंद्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां मंशा देवी बीच बचाव करने लगी।इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मंशा देवी को भी पीटने के साथ धक्का दे दिया था। इससे मंशा देवी सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में मृतका मंशा देवी के पति ज्ञानेंद्र प्रजापति ने 19 सितंबर को तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें