फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक रैली रवाना कर मिशन शक्ति के फेज-5.0 का शुभारंभ

विज्ञापन
पु​लिस लाइन से निकलती स्कूटी रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0 का शुभारंभ पुलिस लाइन में रविवार को महिला आरक्षियों की बाइक रैली को रवाना कर किया। एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ 20 सितंबर को किया गया। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और जनता के बीच महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश लेकर पहुंची। इसके अलावा विशेष महिला सुरक्षा दल की भूमिका में दल का गठन विशेष रूप से महिला सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए किया गया है। यह दल बाजारों, विद्यालयों, कॉलेजों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और त्योहारों के अवसर पर सक्रिय रहेगा। रैली के दौरान महिलाओं को उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण व पोस्टर प्रदर्शन द्वारा सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। मिशन शक्ति केंद्र अब हर थाने में महिलाओं की हर तरह की समस्याओं के समाधान के लिए सिंग्लन विंडों की तरह कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें