मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद की तरफ से बृहस्पतिवार की शाम को प्रतिबंधित पाॅलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 12 किलोग्राम प्रतिबंधित पाॅलिथीन बरामद कर आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। शासन की ओर से सिंगल यूज पाॅलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन नगर में प्रतिबंधित पाॅलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। आज नगर पालिका की ओर से यूसुफपुर बाजार में दुकानों पर छापेमारी कर 12 किलोग्राम पाॅलिथीन एवं प्लास्टिक गिलास जब्त किया गया। इस दौरान कुल आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अभियान में अधिशासी अधिकारी विरेंद्र कुमार राव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन पूजा दूबे, शिवानंद राय, सत्यम आदि मौजूद थे।